🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Generalछत्तीसगढ़रायपुर

षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक,अधिकारियों–कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

विधानसभा चलेगी, तो अफसर छुट्टी पर नहीं जाएंगे!”
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 14 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दौरान जिले के सभी अफसर-कर्मचारी अलर्ट मोड में रहेंगे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सख्त आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है — बिना अनुमति छुट्टी ली तो कार्रवाई तय है, और मुख्यालय छोड़ना सख्त मना है। शासन से जुड़े हर सवाल का जवाब समय पर मिले — यही इस आदेश का मकसद है।

Advertisement Carousel

CG Vidhansbha Mansoon Session | छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2025 — षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र आगामी 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें होंगी, जिनमें तारांकित-अतारांकित प्रश्नों से लेकर शून्यकाल, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, याचिकाओं और लोक लेखा समिति से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायगढ़ जिला प्रशासन सतर्क:
विधानसभा सत्र के दौरान रायगढ़ जिले के समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अधिकारी–कर्मचारी बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के न तो अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

  CG Train News:– कई स्थानों पर भारी बारिश के पटरियां हुई जलमग्न, कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन, देखें सूची

कड़ी चेतावनी भी जारी:
यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर जाता है, तो उसके साथ ही संबंधित कार्यालय प्रमुख को भी उत्तरदायी माना जाएगा।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति:
विधानसभा सत्र से जुड़ी सूचनाएं एवं पत्राचार समय पर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपर्क के लिए उनका मोबाइल नंबर 97709-89049, दूरभाष 07762-222132, और फैक्स नंबर 07762-222291 निर्धारित किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button