🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाथरूम बदहाल, यात्री बोले—ऐसी गंदगी देखकर इस्तेमाल करने का मन नहीं करता

Advertisement Carousel

बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए बाथरूम और शौचालयों की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रेलवे की है, लेकिन यहां की जमीनी स्थिति कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाथरूम में गंदगी, दुर्गंध और उचित साफ-सफाई के अभाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि शौचालय की स्थिति देखकर उसका इस्तेमाल करने का मन तक नहीं करता। रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की अव्यवस्था यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा दोनों के लिए चिंता का विषय है।

यात्रियों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस बदहाल व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है? स्टेशन की साफ-सफाई और शौचालयों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी द्वारा नियमित निरीक्षण क्यों नहीं किया जा रहा है?

यात्रियों ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर बाथरूम की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों अथवा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

  BALCO की स्वास्थ्य पहलों से 1.2 लाख लोगों तक पहुँचीं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ

अब देखना होगा कि यात्रियों की इस गंभीर समस्या पर रेलवे प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और उसलापुर स्टेशन के शौचालयों की बदहाल स्थिति कब सुधरती है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button