🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणा

जेबीडी कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया

कोरबा 06 सितंबर। कटघोरा जेबीडी कॉलेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा जोन से मनोज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्यारे लाल आदिले ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रेरणादायी प्रवचन देते हुए कहा कि ‘शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है। मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘एक अच्छे शिक्षक की सीख विद्यार्थी के जीवन में हमेशा मार्गदर्शक बनी रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘कार्यक्रम में प्रो. रात्रे सर, प्रो. रियाज सर, प्रो. खान मैम, प्रो. निधि मैम, प्रो. चंद्रकली, प्रो. खुशनुमा, प्रो. जीलता, दुर्गेश महिपाल, माधुरी एवं धर्मेंद्र सहित उपस्थित सभी ने शिक्षक दिवस के महत्व, शिक्षा और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विद्यार्थियों आकाश, सत्येंद्र, संजय, प्रदीप, लक्ष्मी, रितु, आरती, राजंतयी एवं फूलकुंवर सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button