CG News: छात्रावास में झाड़ी कटाई के दौरान हुई लापरवाही से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, अधीक्षक और भृत्य गिरफ्तार

CG News: छात्रावास में झाड़ी कटाई के दौरान हुई लापरवाही से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, अधीक्षक और भृत्य गिरफ्तार

Balrampur News:–बालक आश्रम परिसर में झाड़ियां हटाने के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच के बाद छात्रावास अधीक्षक और भृत्य को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जिले के जरहाडीह स्थित बालक आश्रम में दस वर्षीय छात्र की पेड़ काटने के दौरान टांगी से चोट लगने पर मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि आश्रम का भृत्य झाड़ी काट रहा था, तभी टांगी पास में खेल रहे छात्र को लग गई। पुलिस ने अधीक्षक और भृत्य दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया। मामला चौकी गणेश मोड़ थाना बलरामपुर का है।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र अभय कच्छप (10), कक्षा चौथी का विद्यार्थी था। 31 अगस्त की शाम वह आश्रम परिसर में खेल रहा था। उसी समय भृत्य करमसाय पंडो पेड़ काट रहा था। कटाई के दौरान टांगी अभय के बाएं पैर में घुटने के पास लगी, जिससे उसकी नस कट गई और खून बहने लगा। अधीक्षक बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

जांच में गवाहों के बयान से यह साफ हुआ कि अधीक्षक दिनेश कुमार की मौजूदगी में भृत्य करमसाय पंडो से झाड़ी और पेड़ कटवाए जा रहे थे, जबकि बच्चे पास में खेल रहे थे। सुरक्षा की अनदेखी की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने अधीक्षक दिनेश कुमार पिता अहिबरन ग्राम महराजगंज और भृत्य करमसाय पंडो पिता बिरझू (40) निवासी जरहाडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिना पोस्टमार्टम शव ले आया अधीक्षक

जानकारी के अनुसार घायल बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद अधीक्षक शव को बिना पोस्टमार्टम कराए वापस आश्रम ले आया। परिजनों और स्थानीय नागरिकों के विरोध के बाद शव का पीएम कराया गया। इस घटना पर परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.