अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षा

कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई: सड़क पर खड़े 7 ट्रेलर जब्त, 7 चालक गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़क पर ट्रेलर खड़े कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 15 और 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 7 ट्रेलर वाहन जब्त किए और उनके चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अमरैया पारा-मुड़ापार और राताखार बाईपास में कार्रवाई

कोरबा पुलिस के अनुसार, सड़क पर अनावश्यक रूप से भारी वाहन खड़े होने से आम नागरिकों के आवागमन और यातायात व्यवस्था में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए चौकी मानिकपुर पुलिस ने अमरैया पारा-मुड़ापार बाईपास रोड क्षेत्र में कार्रवाई की। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस ने राताखार बाईपास में सड़क पर खड़े ट्रेलर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

जब्त किए गए 7 ट्रेलर वाहनों के नंबर

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित ट्रेलर वाहन जब्त किए हैं:

  1. CG 12 BG 7284
  2. CG 12 AU 7204
  3. CG 12 BG 7282
  4. CG 12 AU 2488
  5. CG 12 BH 1674
  6. CG 12 BJ 0640
  7. CG 12 BG 7113
  जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

कोरबा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. बलि राम कोर्राम (23 वर्ष) — निवासी रामपुर, थाना पसान, जिला कोरबा।
  2. रामप्रवेश पासवान (41 वर्ष) — निवासी खरौदी, थाना कोन, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
  3. गुलाब सिंह गोंड (26 वर्ष) — निवासी लालपुर, थाना बांगो, जिला कोरबा।
  4. पहलाद यादव (44 वर्ष) — निवासी लाटागांव मैहर, थाना बघेरा, जिला मैहर, मध्य प्रदेश।
  5. रघुनाथ सिंह (27 वर्ष) — निवासी गनियारीकला, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखंड।
  6. गीता प्रसाद यादव (27 वर्ष) — निवासी माचा डोली, थाना बांगो, जिला कोरबा।
  7. राजकुमार विश्वकर्मा (22 वर्ष) — निवासी माचा डोली, थाना बांगो, जिला कोरबा।

त्योहारों में यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें और निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें। विशेषकर त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button