🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़नियुक्तिप्रेरणासंगठन

सोनाली दत्ता बनीं कोयला मजदूर सभा की केंद्रीय महिला समिति की चेयरपर्सन, महिला कर्मचारियों के हितों पर करेंगी काम

कोरबा-बिलासपुर 14 अगस्त। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) ने महिला कर्मचारियों से जुड़े विषयों, महिला कल्याण और जागरूकता गतिविधियों को गति देने के लिए श्रीमती सोनाली दत्ता को केंद्रीय महिला समिति की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 14 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Advertisement Carousel

कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, सोनाली दत्ता एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में क्लर्क, ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें केंद्रीय महिला समिति के सुचारु संचालन, महिला कर्मचारियों से संबंधित विषयों के समन्वय और जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्षेत्रीय महिला समितियों के गठन की भी जिम्मेदारी
नवनियुक्त चेयरपर्सन सोनाली दत्ता को केंद्रीय महिला समिति के गठन के लिए आवश्यक अनुशंसा करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय महिला समितियों के गठन और उनके कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। वे समिति की निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप गतिविधियों को संचालित कराने के साथ समय-समय पर आवश्यक बैठकों का आयोजन भी करेंगी। इसके अलावा महिला समितियों की गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट तैयार कर कोयला मजदूर सभा के समक्ष अनुमोदन और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

  राज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले श्री मिरानिया को दी श्रद्धांजलि

नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं
सोनाली दत्ता को नियुक्ति पत्र कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल ने सौंपा। इस अवसर पर प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और महामंत्री कोरबा एरिया सुरेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि सोनाली दत्ता के नेतृत्व में केंद्रीय महिला समिति महिला कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ महिला कल्याण और जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button