🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferबड़ी ख़बर🌍 विश्व समाचार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कुल 3264 करोड़ रुपए दान मिले

अयोध्या। राम मंदिर अयोध्या में हुए चढ़ावा चोरी मामले की जांच अभी जारी है. प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति और दान में मिले सोना-चांदी के रिकॉर्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. जिसके अनुसार, 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट को हजारों करोड़ रुपए की निधि प्राप्त हुई है. एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चढ़ावा, मंदिर निर्माण पर खर्च और उससे जुड़े सभी खर्चों का ब्यौरा दिया गया है. जानें क्या-कुछ मिला.

Advertisement Carousel

एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक कॉर्पस डोनेशन और निधि समर्पण अभियान के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कुल 3264 करोड़ रुपए मिले हैं. जिसमें से 2,370 करोड़ रुपए सिर्फ मंदिर निर्माण और अन्य पूंजीगत कार्यों पर खर्च हुए हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

32KG सोना और 15 क्विंटल चांदी
जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अब तक 32.259KG सोना दान में मिल चुका है. वहीं चांदी की अगर बात करें, तो ट्रस्ट को 849.272 किलोग्राम 99.99 प्रतिशत शुद्ध चांदी और 669.653 किलोग्राम अन्य चांदी जैसी धातु दान में मिली है. यानी कुल 1,518.925 ग्राम चांदी का रिकॉर्ड ट्रस्ट के पास मौजूद है. फिलहाल, अभी भी जांच जारी है.

  धान खरीदी का मौसम शुरू, किसानों के खातों में पहुंचने लगे मेहनत के रुपये; पुलिस ने जारी की चेतावनी

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 31 मार्च 2026 तक कुल 582 करोड़ रुपये नकद चढ़ावे के रूप में मिला है. जिसमें से 391 करोड़ रुपये संचालन और राजस्व संबंधित कार्यों में खर्च करने का ब्यौरा दिया गया है. इसके अलावा अनऑडिटेड अस्थायी वित्तीय स्थिति के अनुसार ट्रस्ट के पास कुल 1,876.30 करोड़ रुपए की निधि थी, जिसमें से भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और बैंक खातों में रखी गई है.

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button