🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralIAS/IPSKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा: जनपद उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा जनपद के उपाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोगों पर एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म और हत्या में संलिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में केवल एक आरोपी पर कार्रवाई होने से असंतुष्ट पीड़ित ने कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement Carousel

शिकायतकर्ता गनपत सिंह मरकाम, निवासी ग्राम कुम्हारीसानी थाना पसान, ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी जयकुंवर 21 फरवरी को अपने रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सिर्री गई थी। 22 फरवरी को वह वहां से घर लौटने निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिजनों द्वारा तलाश के बाद 26 फरवरी को पसान क्षेत्र के सुखरी तालाब (रानी सागर) के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान जयकुंवर के रूप में हुई।

पीड़ित का आरोप है कि अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाते समय संदिग्ध स्थिति देखी गई, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी और कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने कई लोगों पर संदेह जताया है।

गनपत मरकाम का कहना है कि उन्होंने थाना पसान और पुलिस अधीक्षक कोरबा को शिकायत दी, लेकिन अब तक केवल एक आरोपी पर कार्रवाई की गई है। उनका आरोप है कि अन्य संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

  वैश्विक मानव तस्करी अध्ययन के , लिए रश्मि ड्रोलिया अमरीका पहुँचीं

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उसे और उसके परिवार को खतरा है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपों से इनकार

मामले में नाम आने पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। उनके अनुसार, वे शिकायतकर्ता और अन्य आरोपित व्यक्तियों को नहीं जानते तथा उन्होंने पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button