🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में SECL का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: उत्पादन, प्रेषण और OBR में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी बढ़त

 डीएसपीएम संयंत्र 5 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

Advertisement Carousel

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व के वरिष्ठ पर्यवेक्षक छबीराम साहू, सुरक्षा उपनिरीक्षक धनसाय सिंह आरमों, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता, संयंत्र सहायक श्रेणी-दो दरश राम, ड्रेसर राजेश कुमार चौरसिया, माह जून-2026 में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इनके सम्मान हेतु समारोह का आयोजन ए.बी. टाइप आवासीय परिसर स्थित सीनियर क्लब में संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल की अध्यक्षता में एवं अति विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (पीजीटीआई) एस. के. बंजारा तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, एल.एन. सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी गण और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी से सम्मानित कर विदाई दी गई। संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त हो रहे छबीराम साहू, धनसाय सिंह आरमों, त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता, दरश राम, राजेश कुमार चौरसिया के सेवा के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि आप सभी ने दिए गए सभी दायित्वों को बड़ी ही सरलता एवं सहजता के साथ पूर्ण किया है जो कि अत्यंत सराहनीय है। आपने लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य किया, आपका अनुभव और अनुशासन सदैव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगा। मैं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। वरिष्ठ कल्याण अधिकारी अजीत तिर्की द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (मानव संसाधन) देवी शंकर राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कल्याण अधिकारी अजीत तिर्की, सुहिर्द कुमार डेविड, भगवती तंवर, राजकुमार केंवट और फुलबाई कंवर का सहयोग सराहनीय रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button