देश-दुनिया

पाकिस्तान के पेशावर में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, 17 छात्रों और एक शिक्षक की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 छात्र और एक शिक्षक की मौत हो गई। यह जानकारी गुरुवार को एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने दी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH) प्रशासन ने बताया कि अस्पताल में 17 शव लाए गए थे। प्रशासन ने बताया कि 20 घायल बच्चों को भी अस्पताल लाया गया। एलआरएच प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद एक महिला शिक्षिका का शव भी अस्पताल लाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

40 से ज्यादा बच्चे घायल

इस बीच कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बचाव कर्मियों ने पहले बताया था कि स्कूल की छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे के नीचे फंस गए थे।

बचाव अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान शुरू हो गया है और टीमें मलबे में बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं। केपी (KP) के सूचना और जनसंपर्क मामलों में गवर्नर की सलाहकार समर हारून बिलौर ने छत गिरने की घटना पर दुख जताया और घायल बच्चों को हर संभव बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  कानपुर में डाक्टर को CBI-ED बता डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 48.20 लाख, घंटाघर होटल से महिला सहित ३ साइबर ठग गिरफ्तार

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button