🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने की मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button