🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन 30 अगस्त तक

कोरबा 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत कक्षा 12वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु महाविद्यालयीन संस्थाओं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं के बाद महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के कारण मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पृथक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी पंजीयन लिंक उपलब्ध है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in  के होम पेज पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है, जहां पात्र एवं मेरिट विद्यार्थियों की सूची देखी जा सकती है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पंजीयन करना होगा। इसके बाद स्थायी जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के एआरएन नंबर तथा बैंक खाते संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पूर्ण रूप से भरे आवेदन संबंधित जिले को ऑनलाइन सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे। आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया दो स्तरों पर पूरी की जाएगी। योजना के निर्धारित लक्ष्य एवं पात्रता के अनुरूप ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिषा) की बैठक 16 सितंबर को

योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button