IAS/IPSTransfer🏙️ राज्य व शहर

Ratanpur News:– एनएसयूआई का बड़ा आयोजन, हजारों छात्रों ने मनाया प्रवेशोत्सव

रतनपुर। छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा शासकीय महामाया महाविद्यालय, रतनपुर के नवीन छात्र–छात्राओं के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज महामाया शूट भवन, रतनपुर में किया गया।
इस भव्य आयोजन में दूर–दूर से आए हजारों छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता पीसीसी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नीरज जायसवाल ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री आशीष शर्मा, प्रदेश सचिव एनएसयूआई राजा रावत, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस (RTI) रवि रावत और एनएसयूआई प्रदेश संयोजक स्वप्निल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

अतिथियों के विचार

मुख्य अतिथि संदीप शुक्ला ने कहा कि नवीन प्रवेश छात्र–छात्राएँ ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने अपने छात्र राजनीति के दिनों से लेकर वर्तमान सामाजिक जीवन तक के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नीरज जायसवाल ने छात्र राजनीति की अपनी शुरुआत और रतनपुर में सबसे कम उम्र में पार्षद बनने के अनुभवों को साझा किया।
आशीष शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि महामाया कॉलेज के शुरुआती दिनों में विद्यार्थियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन संघर्षों के बाद आज कॉलेज ने जो पहचान बनाई है, वह छात्रों के सहयोग से ही संभव हुआ।

  Bilaspur News:– सूरत में छत्तीसगढ़ के नगर पालिका प्रतिनिधियों का जमावड़ा, अपशिष्ट और जल प्रबंधन की बारीकियां सीखकर लौटे के अध्यक्ष व सीएमओ

राजा रावत ने कहा कि उन्होंने भी अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और आज भी छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि रतनपुर से पहली बार प्रदेश स्तर पर स्थान मिलना गौरव की बात है।

रवि रावत ने कहा कि नवीन छात्रों का यह प्रवेशोत्सव केवल स्वागत नहीं, बल्कि उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला क्षण है। उन्होंने छात्रों को हर स्तर पर सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन

पूरे आयोजन का संचालन मानस ताम्रकार, माही राजपूत, आदित्य साहू एवं पूरी एनएसयूआई रतनपुर टीम ने किया।
समापन सत्र में अतिथियों को माँ महामाया देवी का चित्र और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अविनाश श्रीवास, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास, राहुल कश्यप, निक्कू जायसवाल, दामिनी यादव, शारदा पटेल, पुरुषोत्तम कश्यप सहित हजारों छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button