🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रामविचार नेताम ने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात

रायपुर । छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख एल. मंडाविया से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मौके पर मंत्री नेताम और केन्द्रीय मंत्री मंडाविया के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के निरंतर विकास के लिए नीतिगत फैसले लेकर और योजनाओं के तहत कार्य कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के छत्तीसगढ़ में हो रहे बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी दी। मंत्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंडाविया को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button