Generalछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ढोल-ताशों के साथ हुआ मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष शुक्ला का स्वागत


बिलासपुर – ग्राम पंचायत पंडरा-पथरा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सत्र 2026 का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संदीप शुक्ला द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल मैदान में शुभारंभ के दौरान जोश, उमंग और खेल भावना से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
शुभारंभ समारोह के दौरान ग्राम पंचायत पंडरा-पथरा की सरपंच श्वेता मनोज ध्रुव एवं जनपद सदस्य कलावती सोनसिंह ध्रुव सहित ग्राम सरपंच एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा ढोल-ताशों की गूंज के साथ मुख्य अतिथि का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीण संस्कृति की झलक के साथ हुए इस स्वागत ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संदीप शुक्ला ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य स्तरीय इस कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के विभिन्न ब्लॉक से आई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 16 टीमों ने मैदान में उतरकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

  CBSE ने 10th और 12th के स्पेशल एग्जाम्स की डेट जारी कीं, ये स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम्स…


ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होते हैं। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था, मैदान की तैयारी एवं अनुशासनपूर्ण संचालन की सराहना की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष मनोज कुमार ध्रुव ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों को प्रथम 20.000 द्वितीय 10.000, तृतीय, 7000 चतुर्थ 5000, नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button