🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजराजनीतिसंगठनसड़क सुरक्षासमस्या

दीपका के गौरव पथ पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग, कांग्रेस नेता तनवीर अहमद ने CMO को सौंपा ज्ञापन

कोरबा- दीपका। दीपका के गौरव पथ मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Carousel

पत्र में तनवीर अहमद ने बताया कि गौरव पथ मार्ग पर एसईसीएल द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगी एजेंसी द्वारा सड़क के एक हिस्से की लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके कारण कोयला परिवहन और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में लगे भारी वाहनों का आवागमन सड़क की दूसरी लेन से किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक ही लेन में भारी वाहन और आम लोग

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि एक ही लेन पर भारी कोयला वाहनों के साथ दोपहिया वाहन, पैदल राहगीर और अन्य हल्के वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे हर समय गंभीर सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण गौरव पथ की सड़क भी कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

  बिलासपुर नाले में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी ,पुलिस जांच में जुटी....

सड़क की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी वाहनों के दबाव और सीमित सड़क के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात कही गई है।

ओवरब्रिज निर्माण तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग

तनवीर अहमद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने तक गौरव पथ पर भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कोरबा, तहसीलदार दीपका, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र और एसईसीएल दीपका क्षेत्र को भी भेजी गई है।

तनवीर अहमद ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button