Rajnanadgaon news:– डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में ट्राली गिरी, पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता समेत अन्य नेता हुए घायल

 

Rajnanadgaon news:– डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे से जाने के दौरान ट्राली टूट कर नीचे गिर गई। जिससे ट्राली में सवार वरिष्ठ भाजपा नेता वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा और अन्य भाजपा नेता घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और रोपवे का संचालन रोक दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajnandgaon राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे ट्राली नीचे गिर गई। हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता वर्तमान वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री रहे रामसेवक पैकरा समेत भाजपा के प्रदेश महामंत्री समेत अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

प्रदेश के प्रसिद्ध डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के अलावा प्रदेश के अलावा देश भर के श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं। माता यहां पहाड़ों में विराजमान है। भक्तों की सुविधा के लिए यहां रोपवे सेवा का संचालन किया जाता है। आज पूर्व गृह मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा डोंगरगढ़ पहुंचे थे। वे माता के दर्शनों के लिए ट्राली से जा रहे थे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, पार्षद दया सिंह और भाजपा नेता मनोज अग्रवाल भी रोपवे ट्राली में सवार थे।

  केंद्र ने GP सिंह को बहाल किया, जल्द मिल सकती है पदस्थापना

ऊपर जाने के दौरान ट्राली अचानक से रोपवे से टूट कर गिर गई। जिसके चलते ट्राली समेत सभी सवार नीचे आ गिरे। हादसे के बाद तत्काल सभी को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार सभी नेताओं के हाथ में चोट आई है। रामसेवक पैकरा और अन्य नेताओं की हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली अचानक झटका खाते हुए नीचे गिरी इस दौरान उसमें बैठे लोग भी असंतुलित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रि से पहले ट्राली का मेंटेनेंस किया जाता है। पर लंबे समय से रोपवे और ट्राली की नियमित मरम्मत और तकनीकी जांच नहीं होने के चलते हादसे की बात कही जा रही है। हादसे के बाद वहां श्रद्धालुओं में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। रोपवे के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

Live Cricket Info