IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

Raipur News:– प्रताड़ना के चलते युवती ने छठवें मंजिल से कूद कर की थी आत्महत्या, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लिव इन पार्टनर समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raipur News:–बॉयफ्रेंड और और साथियों की प्रताड़ना के चलते लिव इन में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने छठवें मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Raipur रायपुर । छठवें मंजिल से युवती के द्वारा कूदकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। प्रताड़ना के चलते उसने तीन जून को छठवें मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के साईं ड्रीम सिटी मकान नंबर 602 ब्लॉक सी अमलीडीह में रहने वाली 26 वर्षीया जसविंदर कौर ढिल्लन ने कल बुधवार को छठवें मंजिल से कुदकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। जांच में जानकारी मिली कि मृतिका डबरापारा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग की रहने वाली है। उसका प्रेम प्रसंग नीरज मजुमदार के साथ चल रहा था। नीरज मजूमदार के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

जसविंदर कौर का खर्च नीरज मजूमदार द्वारा वहन किया जाता था। मृतिका जसविंदर कौर ढिल्लन उर्फ जस को नीरज,प्रशांत,तन्नू साहू,के द्वारा अपने साथी आकाश, साबिया,तिलोत्मा ,दीपक,नेहा यादव द्वारा बॉयफ्रेंड की बात को लेकर झगड़ा भी बात कर प्रताड़ित किया जाता था। मिली जानकारी के अनुसार एक बैंक से लिए गए लोन की राशि को भी उनके द्वारा मांगा जा रहा था। इसी प्रताड़ना के कारण तीन जून को सांई ड्रीम सिटी अमलीडीह के ब्लॉक नंबर सी के छठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली।

  Bilaspur Highcourt News:–डीआईजी जेल प्रमोशन में नियमों की अनदेखीहाईकोर्ट ने हस्तक्षेप कर पलटा फैसला

गिरफ्तार आरोपी:–

  1. नीरज मजुमदार पिता स्व. निताईचंद मजुमदार उम्र 28 साल निवासी मेन रोड नवोदय स्कूल के बाजू माना थाना माना कैम्प रायपुर।
  2. प्रशांत लाण्डे पिता राजेश लाण्डे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बहेला थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश। हाल पता बाईट स्पार्कत एकेडमी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
  3. रोशनी साहू उर्फ तन्नू पिता स्व. राजू साहू उम्र 42 साल निवासी डिबरापारा गोपाल किराना स्टोर्स के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग। हाल पता बजाज कालोनी रिंग रोड के बगल न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
  4. आकाश वैष्णव पिता मनोज वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिह चौक थाना टिकरापारा रायपुर।
  5. साबिया परवीन पिता मोहम्मद रशीद उम्र 19 साल निवासी पुलिस लाईन नेहरू अभिषेक के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
  6. तिलोत्मा पाण्डेय पिता कुंज बिहारी पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी पुष्पांजली अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
  7. दीपक पाटले पिता चन्द्रप्रकाश पाटले उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैला मुंशीटोला बौला जिला बालाघाट (म.प्र.)।
  8. नेहा यादव पिता सुनील यादव उम्र 20 साल पता पुष्पांजली कालोनी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button