बेलगहना : तिरंगे की शान में प्रभात कुमार पाण्डेय ने डी. एन. कालिका फ्यूल्स में ध्वजारोहण

बेलगहना : तिरंगे की शान में प्रभात कुमार पाण्डेय ने डी. एन. कालिका फ्यूल्स में ध्वजारोहण

बेलगहना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा उमड़ पड़ा। जगह-जगह भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा। गली-चौराहों से लेकर शासकीय संस्थानों तक आजादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में बेलगहना क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य एवं वर्तमान में अखिल भारतीय किसान संघ के बेलगहना तहसील अध्यक्ष प्रभात कुमार पाण्डेय ने डी. एन. कालिका फ्यूल्स परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत पाण्डेय ने क्षेत्र के तहसील कार्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी शिरकत की।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा –
आजादी हमें खून के कतरे-कतरे से मिली है। आज भी हमारे वीर जवान तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और छोटे-छोटे सामाजिक कार्यों के माध्यम से देशहित में योगदान दें।

अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को आजादी के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा –
तिरंगा लहराता रहे, जब तक सूरज-चाँद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में – शिव कुमार निषाद, बहोरन यादव, सतीश प्रजापति, महेश जायसवाल, अनुराग जायसवाल, राजेश प्रजापति, परमेश्वरी भानु और अनिशा एक्का सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.