छत्तीसगढ़

नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने पदभार किया ग्रहण

अम्बिकापुर । नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने मंगलवार 07 जनवरी 2025 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त आरके खूंटे उपस्थित रहे। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर संभागायुक्त का स्वागत किया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त दुग्गा इससे पूर्व सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास के पद पर पदस्थ रहे। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये संभाग आयुक्त के रुप में दुग्गा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

 

 

आयुक्त सरगुजा सम्भाग लेंगे संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

 

 

संभागायुक्त दुग्गा कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के सभाकक्ष में 08 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः30 बजे से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

  Janjgir News:– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button