IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Mungeli News:– एसीबी की एक ही दिन में दूसरी कार्यवाही, पीडब्ल्यूडी के बाद बिजली विभाग का इंजीनियर रिश्वत लेते हुए धराया

Mungeli News:– एसीबी ने एक ही दिन में आज दूसरी कार्यवाही कर दी। दूसरी कार्यवाही में भी इंजीनियर धरा गया है। बिजली विभाग के इंजीनियर को अवैध कनेक्शन के नाम से भयादोहन कर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

Mungeli मुंगेली। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज एक ही दिन में दो बड़ी कार्यवाहियां की है। जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के अलावा मुंगेली जिले लोरमी में भी अवैध बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग सीएसपीडीसीएल के जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुंगेली जिले के पाली निवासी नंद कुमार साहू ने अपने घर में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय लोरमी में आवेदन दिया था। 11 जून को उसके घर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता पहुंचे और अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने की बात कह सप्लाई तार काट दिया। इसके साथ ही बिजली चोरी का केस बनाने के नाम से धमकाया। फिर बचने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। बातचीत के बाद 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।।

  कोरबा प्रेस क्लब चुनाव का बिगुल बजा: 14 जून को मतदान और उसी दिन आएंगे नतीजे

पर प्रार्थी रिश्वत देना नहीं चाहता था। इसलिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर इकाई में इसकी शिकायत कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप का आयोजन कर प्रार्थी नन्द कुमार साहू को 15 हजार रुपए देकर भेजा। प्रार्थी जब इंजीनियर के पास पहुंचा तो इंजीनियर ने रुपए खुद अपने हाथ में न लेकर अपने कार के डैशबोर्ड के नीचे के खंड में रखवाया। जिसके बाद आसपास मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपीडीसीएल की जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को पकड़ते ही आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उनके कार से रिश्वत की रकम जप्त कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button