IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

छत्तीसगढ़ से चमका पत्रकारिता का सितारा: ‘द हितवाद’ के संपादक मुकेश एस. सिंह को मिला डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल सेवा सम्मान, देशभर से हुए सिर्फ एक पत्रकार चयनित!

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए, राजधानी रायपुर से प्रकाशित ‘द हितवाद’ के वरिष्ठ संपादक और खोजी पत्रकार मुकेश एस. सिंह को यूडीएफकॉन 2025 में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें नैतिक पत्रकारिता और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया, और खास बात यह रही कि पूरे भारत से सम्मानित होने वाले इकलौते पत्रकार वही रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के डॉक्टर, मेडिकल शिक्षा विशेषज्ञ, विधि विशेषज्ञ और नीति–निर्माता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उद्घाटन सत्र में कहा, “भारत के डॉक्टरों ने कोविड काल में प्रहरी की भूमिका निभाई। अब यही सेवाभाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा।”

सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं—जैसे रैगिंग, मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की घटनाएं और मेडिकल छात्रों की कानूनी चुनौतियों—पर गहन मंथन हुआ। वक्ताओं ने मेडिकल शिक्षा में ठोस बदलाव की जरूरत बताई।

सम्मान ग्रहण करने के बाद मुकेश एस. सिंह ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार के लिए है जो निडर होकर जनहित की बात करता है।” यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने भी उनकी पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा, “मुकेश सिंह सत्ता से सवाल पूछने का साहस रखते हैं। यही लोकतंत्र की असली ताकत है।”

कार्यक्रम में देशभर से नामी चिकित्सा विशेषज्ञ, विधिवेत्ता और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स मौजूद रहे। मंच पर डॉ. बी. श्रीनिवास, डॉ. नीमेश देसाई, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. सुनील खत्री सहित यूडीएफ कोर टीम के प्रमुख सदस्य शामिल रहे।

  विडियो कांन्फ्रेंस के जरिये अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

इस सम्मान के साथ ही मुकेश एस. सिंह ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को राष्ट्रीय मानचित्र पर फिर एक बार स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button