🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़🏛️ राजनीती न्यूज़

बिजली समस्या को लेकर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा 03 जुलाई। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत आज कीर्ति नगर स्थित श्री केदारनाथ अग्रवाल जी के निवास पर उनके बड़े भाई स्वर्गीय श्री रामकिशन अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं। इस दौरान टी.पी. नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उनसे लंबे समय से बनी बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisement Carousel

क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मौके से ही तुलसी नगर जोन के संबंधित अधिकारी श्री अनंत से दूरभाष पर चर्चा कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने बिजली विभाग में आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी उचित कार्रवाई करने को कहा, ताकि भविष्य में नागरिकों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

सांसद ने कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा तथा उनके त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button