🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsअजब-गजबअपराधकानूनछत्तीसगढ़समस्या

बैल से परेशान लोगों ने उसे पकड़कर थाने पहुंचाया: FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग, पुलिस भी रह गई हैरान

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां स्थानीय लोग किसी आरोपी इंसान को नहीं, बल्कि एक बेकाबू बैल को पकड़कर कोतवाली थाना पहुंच गए। इतना ही नहीं, लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी कर डाली। बैल को थाने लेकर पहुंचे लोगों को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

Advertisement Carousel

तीन लोगों को घायल कर चुका है बेकाबू बैल

दरअसल, धमतरी शहर में लंबे समय से आवारा मवेशियों की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बीच सुंदरगंज वार्ड में पिछले कई दिनों से एक बेकाबू बैल ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैल अब तक तीन लोगों को घायल कर चुका है। इसके चलते वार्डवासियों में काफी नाराजगी थी।

कांग्रेस नेता के घर भी मचाया उत्पात

बताया जा रहा है कि बेकाबू बैल ने धमतरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी के घर में भी उत्पात मचाया। इस दौरान उनके पिता घायल हो गए। घटना के बाद वार्ड के लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

  Bilaspur News:– महिला नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने ऑफिस में घुसकर सीएमओ को गाली गलौज करते हुए दी धमकी, वीडियो वायरल

नगर निगम में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने खुद ही बैल को पकड़ने का फैसला किया।

रस्सी से बांधकर गाड़ी में डाला और थाने पहुंच गए

वार्ड के लोगों ने बेकाबू बैल को पकड़कर रस्सी से बांधा और उसे गाड़ी में भरकर सीधे कोतवाली थाना पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस के सामने अपनी समस्या रखी और बैल के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार करने की मांग की।

बैल को थाने में देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

पुलिस ने समझाया- नगर निगम से करें शिकायत

पुलिस ने लोगों को समझाइश देते हुए बताया कि आवारा मवेशियों से जुड़ी समस्या के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाती है। इसके बाद लोगों ने पुलिस की समझाइश मान ली।

वार्डवासियों ने बैल को अपने वाहन से कांजी हाउस पहुंचा दिया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में आवारा मवेशियों की समस्या और नगर निगम की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button