🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा

कोरबा जिले में प्रजनन काल से पहले सर्पदंश के मामले ज्यादा, रहना होगा सावधान

रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी ने लोगों को किया सतर्क

Advertisement Carousel

कोरबा 03 मार्च। प्रदेश के दूसरे बड़े नागलोक यानि कोरबा जिले में लोगों को अब से लेकर अप्रैल-मई तक सावधान रहने की जरूरत है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से ही सर्पदंश के मामले अचानक बढ़ गए हैं। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने इसके पीछे की वजह तरूण छत्तीसगढ़ से चर्चा में बताई। उन्होंने बताया कि अप्रैल का महीना सर्पों का प्रजननकाल होता है। इससे दो महीने पहले सर्पों का व्यवहार दूसरे महीनों की तुलना में बदल जाता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सीजन में सर्प अपने पार्टनर की तलाश में यहां-वहां भ्रमण करते हैं और इसी दरम्यान वे अपने सामने आने वाले इंसान को निशाने पर लेते हैं। परिवर्तन के पीछे दूसरी चीजें भी होती है। आमतौर पर जिन सर्पों के व्यवहार को लोग सहज मानते हैं, उनके तेवर भी बदल जाते हैं और लोगों को जान के लाले पड़ जाते हैं। जितेंद्र ने कहा कि कोरबा जिले में अलग-अलग प्रजाति के सर्पों की मौजूदगी अधिक संख्या में है। निर्माण स्थल से लेकर गली-कूचे, नाली और जंगलों में ये मिल रहे हैं। फिलहाल वर्तमान स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button