🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबागौरव गाथाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की गौरवगाथा

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Advertisement Carousel

कोरबा, 14 अगस्त 2026/ भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करने और वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन की पीड़ा और उस दौर की परिस्थितियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही वंदेमातरम् की 150 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती रूबी सागर, श्री लक्ष्मण श्रीवास, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने विभाजन से संबंधित छायाचित्रों का अवलोकन किया। छायाचित्रों में विभाजन के समय लोगों के विस्थापन, अपने घर-परिवार और मातृभूमि से बिछड़ने की पीड़ा तथा उस दौर की परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा कि छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन की विभीषिका की कहानी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास के उस दुखद अध्याय से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां विभाजन की पीड़ा को समझ सकें और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व को महसूस कर सकें।

  CG News:– पुलिस निरीक्षक का निधन, पति भी विभाग में निरीक्षक पद पर पदस्थ,विभाग और परिवार में शोक

वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और इससे जुड़ी गौरवपूर्ण स्मृतियों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाने वाले प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े प्रसंगों को आम नागरिकों एवं विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर छायाचित्रों का अवलोकन किया और भारत के इतिहास से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जाना।इस अवसर जनमन पत्रिका एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी वितरण किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button