कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

लापता एसईसीएल कर्मी सड़क किनारे बेहोश मिला


कोरबा, 9 अक्टूबर। तीन दिनों से लापता एसईसीएल कर्मी के आज सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में सडक किनारे गंभीरावस्था में बेहोश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर निवासी एसईसीएल कर्मी अशोक कुमार बीती तीन दिन से लापता थे, जो आज गंभीर हालत में मिले। बताया जाता है कि सडक से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद उसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए विकास नगर कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के विभागीय डिस्पेंसरी भिजवाया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसईसीएल कर्मी अशोक कुमार बीती तीन दिनों से लापता कैसे हुए और वह इस गंभीर हालत में सडक किनारे कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनके साथ कोई दुर्घटना हुई है कोई अन्य वारदात।

  Janjgir-Champa News: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, गुमशुदगी की रिपोर्ट कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button