कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

हसदेव नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कोरबा, 13 अक्टूबर। कोहडिया क्षेत्र में स्थित भवानी मंदिर के समीप हसदेव नदी में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया, वहीं लोगों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि शव नदी में कहां से आया। पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मृतक की पहचान और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल अज्ञात शव मिलने की घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  नहाने गया किशोर नदी में बहा, तलाश जारी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button