कृषि-कृषककोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

लोनर हाथी ने सोलर पैनल सहित फसल को पहुंचाया नुकसान

कोरबा 12 अगस्त। एतमानगर रेंज के कठमोरगा में विचरणरत लोनर हाथी यहां एक ग्रामीण के दुश्मन बन गए हैं। लोनर हाथी बार-बार उसके खेतों व बाड़ी में पहुंचकर वहां लगे सोलर पैनल तथा भुट्टा व धान फसल को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे उक्त ग्रामीण काफी परेशान हैं। उसे आर्थिक नुकसानी भी झेलनी पड़ रही है।

बीती रात लोनर हाथी फिर कठमोरगा निवासी दरबारी के बाड़ी व खेतों में पहुंच गया और वहां लगे सोलर पैनल को तोडने के बाद भुट्टा खाया और धान की फसल को भी रौंद दिया। लोनर इससे पहले भी एक दिन पूर्व यहां पहुंचा था और सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर भुट्टा खाने व धान की फसल को रौंदने के बाद वापस जंगल चला गया था। लोनर की हरकत से ग्रामीण हलाकान हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर कोरबा वनमंडल के दरगा जंगल में विचरणरत दंतैल हाथियों ने भी अपना लोकेशन बदल दिया है। दोनों दंतैल हाथी धौराभाठा के रास्ते कुदमुरा रेंज पहुंचे और यहां चचिया जंगल के कक्ष क्रमांक 1135 में डेरा डाल दिए हैं। दंतैल हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले धौराभाठा में तीन किसानों की धान की फसल को रौंद दिया, जिसकी सूचना पीडित किसानों द्वारा दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन करने में जुट गए हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक पीडि़त ग्रामीण को फसल क्षति पर मुआवजा दिया जाएगा।

  मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button