🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठन

सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

गीत-संगीत और नृत्य के साथ आकर्षक प्रस्तुति ने मन मोहा

Advertisement Carousel

कोरबा 08 सितंबर। सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था गेवरा शक्तिनगर के द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शक्तिनगर, देवनगर, विजयनगर, ऊर्जानगर, न्यू एमडी, सोमवारी बाजार और बेलटेकरी बसाहट दीपका क्षेत्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्दलाल-यशोदा सज्जा में बबिता पटेल, राधा की मां सज्जा में विभारानी सिंह, मटकी सजाओ प्रतियोगिता में अंजलि रात्रे, नृत्य में अनिका व तृषा तथा नृत्यनाटिका में नायरा व लेखा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बेस्ट कृष्ण का खिताब अर्जुन गौरहा और बेस्ट राधा का खिताब नन्दिनी ने अपने नाम किया। बच्चों ने कृष्ण जन्मोत्सव की थीम पर मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।नृत्य नाटिका और अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। इसके साथ ही दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीति शर्मा, सचिव अंजलि गौरहा, इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रिया पटेल, अनामिका यादव, उज्ज्वला राठौर, शशि साहू, रंजीता साहू, अंशु साहू, अंजलि रात्रे, सरोज साहू और संजू मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्था की ओर से बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जोडने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button