छत्तीसगढ़

एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार

रायपुर । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी प्रतिबंधित नशीली टेबलेट “स्पास्मों” की बिक्री कर रहे थे। उनके पास से कुल 732 टेबलेट्स, दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और बिक्री से प्राप्त रकम बरामद की गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में आरडीए बिल्डिंग के पीछे दो व्यक्ति दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित टेबलेट बेच रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के निर्देश पर थाना प्रभारी और एंटी नारकोटिक्स टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बताए गए हुलिए और वाहन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम प्रेम बघेल (36) और किशोर हरपाल (30) बताए। तलाशी के दौरान उनकी एक्टिवा में प्रतिबंधित “स्पास्मों” टेबलेट्स मिलीं। आरोपियों ने टेबलेट्स रखने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

 

जब्त सामान

नशीली टेबलेट्स: 732 नग

  छत्तीसगढ़ में नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं : विष्णुदेव साय

वाहन: एक्टिवा सीजी/04/एलएस/5973

मोबाइल फोन: 2 नग

अन्य: बिक्री से प्राप्त नकदी

बरामद सामान की कुल कीमत लगभग ₹1,50,000 आंकी गई है।

 

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 489/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 27(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित टेबलेट्स कहां से लाई गई थीं और कहां सप्लाई की जा रही थीं।

 

आरोपियों का विवरण

प्रेम बघेल (36), निवासी दुर्गा नगर, रायपुर।

किशोर हरपाल (30), मूल निवासी कांटाभांजी, उड़ीसा; वर्तमान में दुबे कॉलोनी, रायपुर।

 

इस कार्रवाई से रायपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। शहर में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button