✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबअपराधकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

दिल्ली के संसद भवन में चमकीं कोरबा की संजना; राष्ट्रीय युवा संसद में जीता ‘इंडिविजुअल मेरिट अवॉर्ड’

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, जमनीपाली की होनहार छात्रा संजना अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता (2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संजना को प्रतिष्ठित “इंडिविजुअल मेरिट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। 25 जून को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान मिला। ‘लोकसभा स्पीकर’ की भूमिका में किया देश को प्रभावित

देशभर के 200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संजना अग्रवाल ने जमनीपाली टीम का लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में नेतृत्व किया था। उनकी शानदार वक्तृत्व कला, कुशल संचालन क्षमता और संसदीय प्रक्रियाओं की गहरी समझ ने न केवल जजों को प्रभावित किया, बल्कि उनके स्कूल को राष्ट्रीय मंच पर शीर्ष तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। संजना, कोरबा के फूड इंस्पेक्टर मुकेश अग्रवाल की सुपुत्री हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया सम्मानित

संसदीय प्रतिभा को मिली सराहना

नई दिल्ली में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि, केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संजना को उनकी इस अनुकरणीय सफलता के लिए प्रशंसा पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

  सीएम साय ने किया गौशाला को मिलने वाली अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी का ऐलान

जिले और स्कूल में जश्न का माहौल

संजना की इस बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और पूरे कोरबा जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने संजना को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी यह सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button