🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरलापरवाही🏙️ राज्य व शहर

KORBA: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक, एक की मौत, महिला गंभीर

कोरबा-कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलडीहा में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement Carousel

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसा, जिससे बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना में घायल महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मृतक और घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button