🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कोरबा: आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी की हत्या कर हो गया था फरार; एक दिन पहले ही मनाया था पत्नी का जन्मदिन

कोरबा ,14अप्रैल 2025 । कल पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद अपने 2 साल के बेटे को साथ लेकर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी लोरमी में एक होटल से नाश्ता करने के दौरान की गई। गिरफ्तार कर आरोपी को कोरबा कोतवाली लाया गया है। उसके साथ मौजूद पुत्र सही सलामत है। इधर,मृतका दुर्गा का शव आज पोस्टमार्टम के बाद वैधानिक कार्रवाई बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Advertisement Carousel

गौरतलब है कि शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में प्रीति एंपोरियम दुकान के बगल से गुजरी गली में स्थित एक मकान में 13 अप्रैल रविवार को दुर्गा राजपूत की हत्या उसके पति राजकुमार ने कर दी थी। घटना कारित करने के बाद 6 माह की बेटी को छोड़कर अपने साथ 2 साल के बेटे को लेकर दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक दिन पहले ही उसने पत्नी दुर्गा का जन्म दिन मनाया था और दूसरे दिन घरेलू कलह में हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया। दो मासूमों के सिर से माँ का साया छिन गया, वहीं अब पिता जेल जाएगा। नानी के कंधों पर दोनों मासूमों के परवरिस का भार आन पड़ा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button