छत्तीसगढ़

झारखंड के 6210 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी केस में कोलकाता का उद्योगपति गिरफ्तार,

ED ने आभूषण-कारें जब्त कीं

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को झारखंड में 6 हजार करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति और कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड के मालिक संजय सुरेका को गिरफ्तार किया है। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण और 8 विदेशी निर्मित लग्जरी कारें भी जब्त की हैं।

 

एजेंसी की ओर से जारी बयान में बताया कि ईडी ने मंगलवार और बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दक्षिण कोलकाता के बल्लीगंज में उनके आवास सहित पश्चिम बंगाल में 13 स्थानों पर छापे मारे। बयान के अनुसार समूह ने 11 सरकारी बैंकों और 5 वित्तीय संस्थानों से लोन लिया था। ईडी की जांच में पता चला कि कॉनकास्ट समूह ने लोन के पैसों को स्थानांतरित करने के लिए अपने कर्मचारियों, रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर फर्जी संस्थाएं खोल रखी थी।

 

 

डायवर्ट की गई राशि का इस्तेमाल निजी खर्चों और विभिन्न चल और अचल संपत्तियों को खरीदने में किया गया। फिलहाल ईडी सुरेका से बैंक धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं। एजेंसी ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि फर्जी कंपनियों के जरिए बड़ी मात्रा में धन स्थानांतरित किया गया है। ईडी की यह कार्रवाई 2022 में बैंक कंसोर्टियम की ओर से लोन फर्जीवाड़े की शिकायत पर आधारित है।

  डिप्टी सीएम शर्मा की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष-पार्षदों ने ली शपथ

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button