🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

योजना के तहत मिली राशि से कोमल साहू ने कराया बोर, खरीदा भैंस

धमतरी । छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर उनकी फसल बेचने का मौका देना और कृषि के लिए उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से धान की खरीद, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ऐसे ही किसान हैं धमतरी जिले के ग्राम भटगांव के कोमल साहू। वे बताते हैं कि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के एवज में उन्हें किसान उन्नति योजना के तहत एक लाख 51 हजार रूपये मिले। इस राशि से उन्होंने बोन खनन कराया और भैंस खरीदा। वे गद्गद होकर कहते हैं कि हम किसान तो काम करते ही हैं, पर योजना के तहत राशि के मिलने पर उन्हें खेती कार्य सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का तहे दिल से अभार व्यक्त किया। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button