खामेनेई की अंतिम यात्रा, किसी भी गलत कदम का जवाब पहले से कहीं ज्यादा कड़ा होगा: ईरान

तेहरान. ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे का कार्यक्रम शनिवार को शुरू हो गया है। तेहरान की ग्रैंड मोसाला मस्जिद में खामेनेई, उनकी पत्नी, बेटी, दामाद और 14 माह की पोती के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। हजारों लोग इसमें शामिल होने के लिए उमड़े। देश के कई हिस्सों में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पार्थिव शरीर को इराक के पवित्र शहर नजफ और कर्बला भी जाया जाएगा, 9 जुलाई को मशहद में दफनाया जाएगा।

ईरान जिस समय और जिस पैमाने पर यह कार्यक्रम कर रहा है उस पर अमरीकी रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह इजराइल और अमरीका, खासकर राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत सख्त संदेश देने की कोशिश में है। इस बीच, ईरानी रेवोल्यूशनरी गाईस ने चेताते हुए कहा कि किसी भी गलत कदम का जवाब पहले से कहीं ज्यादा कड़ा होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ईरान को एक सप्ताह का समय दियाः ट्रंप

अंमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम को लेकर तंज करते हुए शुक्रवार को कहा कि ईरान पर सख्त कार्रवाई की है। वह अब समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने कहा- हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया, क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।

  फार्म हाउस से कुर्सी, पंखा और तखत चुराने वाले 'मोटू-पक्का' चढ़े पुलिस के हत्थे,

ट्रंप-नेतन्याहू की फोन पर हुई बातचीत

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार रात को फोन पर बातचीत की। नेतन्याहू ने ट्रंप को अमरीका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही निकट भविष्य में वाशिंगटन में दोनों की मुलाकात पर भी सहमति बनी है। इस बातचीत को अहम माना जा रहा है।

Live Cricket Info