🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में पूछे सवाल

 

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। उनके द्वारा जनसंपर्क विभाग में व्यय की राशि पर पूछे गये सवाल के लिखित जवाब में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि अप्रेल 2024 से 30 नवंबर 2024 तक विभिन्न मदों पर कार्यालयीन व्यय- 37,27,606 रूपये, क्षेत्र प्रचार मद के अंतर्गत राज्य शासन के योजनाओं की जानकारी के प्रचार-प्रसार में 79,02,898 रूपये, राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के सामान्य प्रचार की दृष्टि से मीडिया पर विज्ञापन व्यय 19,29,752 रू. कुल 1 करोड़ 35 लाख 60 हजार 256 रूपये का व्यय किये जाने की जानकारी दी गई है।

 

विधायक ब्यास कश्यप के सवाल जांजगीर-चांपा जिले के लिए विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृत कार्यो को कब तक प्रारंभ कर लिया जाएगा, के जवाब में लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि कार्य प्रारंभ होने की निश्चित तिथी बताया जाना संभव नही है। उन्होने यह भी बताया कि ग्राम धाराशिव में हाईस्कूल भवन निर्माण तथा शेष अन्य कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

 

विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शून्यकाल में मड़वा-तेंदूभाठा ताप विद्युत परियोजना के भू-विस्थापितों के द्वारा विगत 2 माह से किये जा रहे आंदोलन एवं क्रमिक भूख हड़ताल के विषय में शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने मांग किया कि भू-विस्थापितों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए भू-विस्थापितों को नौकरी प्रदान की जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button