रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही ने किया जानलेवा हमला, घायल रोजगार सहायक अस्पताल में भर्ती

रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही ने किया जानलेवा हमला, घायल रोजगार सहायक अस्पताल में भर्ती

Advertisement Carousel

CG नक्सल प्रभावित जिले बस्तर में सरकारी योजनाओं को समय सीमा में पूरा करवाने में लगे रोजगार सहायक पर जानलेवा हमला हो गया। पंचायत के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे रोजगार सहायक पर जानलेवा हमला हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही ने रोजगार सहायक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल रोजगार सहायक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने की समय सीमा अब सरकारी निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी के कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों में टकराव का कारण बनती जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना को तय वक्त में पूरा करवाने के लिए एक हितग्राही ने रोजगार सहायक पर जानलेवा हमला कर दिया। तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंडवा में पदस्थ रोजगार सहायक जगदीश कश्यप आज सुबह 10:00 बजे पंचायत में योजनाओं की प्रगति के काम का अवलोकन करने निकले थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना का हितग्राही सुखराम हथियार लेकर पहुंचा। और रोजगार सहायक जगदीश कश्यप पर हमला कर दिया।

  Bilaspur News:– डिब्बाबंद गौमांस बिक्री पर सहआरोपी कारोबारी के खिलाफ कार्यवाही पर हाईकोर्ट की रोक, राज्य सरकार को दो हफ्ते में जवाब देने का निर्देश

हमले में रोजगार सहायक के सिर,पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। उसे डिमरापाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.