महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा कोचिंग डिपो के मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण

बिलासपुर । बिलासपुर मंडल के कोचिंग डिपो में स्थित अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, तरुण प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान उन्होंने लॉन्ड्री की कार्यप्रणाली, सफाई और यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं का गहन अवलोकन किया ।

 

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने लॉन्ड्री में सफाई और बेडरोल की गुणवत्ता की सराहना की । उन्होंने कर्मचारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ।

 

 

लॉन्ड्री में लगे स्वचालित उपकरणों का परीक्षण किया गया, और उनकी दक्षता की सराहना की गई । महाप्रबंधक ने कहा, “यात्रियों को स्वच्छ और उत्तम गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । बिलासपुर कोचिंग डिपो की यह मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री हमारे उद्देश्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।

 

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे यात्रियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें ।

 

 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल अन्य अधिकारीगण तथा लॉन्ड्री कर्मचारी उपस्थित थे

 

उल्लेखनीय है कि यह मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है । और प्रतिदिन लगभग 10,000 बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया कवर आदि) की धुलाई और प्रसंस्करण करने में सक्षम है ।

  नंद घर ने हासिल किया बड़ा मुकाम : 8000 से अधिक नंद घरों के ज़रिए 3 लाख से ज़्यादा बच्चों और 2 लाख महिलाओं को किया जा रहा है सशक्त

 

यह पूरी प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल तरीके से संचालित होती है, जिसमें पानी की बचत और ऊर्जा दक्षता का विशेष ध्यान रखा गया है ।

 

बिलासपुर मंडल से संचालित होने वाली सभी 11 जोड़ी ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों के यात्रियों को मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में धुले हुये साफ, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल अथवा लिनन सेट उपलब्ध कराये जाते हैं ।

Live Cricket Info