🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजराजनीतिसंगठन

कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने आगे आए उद्योग मंत्री, कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा 19 अगस्त। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों एवं भूमि स्वामियों को राहत देने की दिशा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर, कोरबा को पत्र लिखकर प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel

मंत्री श्री देवांगन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री काफी लंबे समय से बंद है। रजिस्ट्री एवं खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया बंद होने के कारण संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भूमि स्वामियों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप भूमि के क्रय-विक्रय में कठिनाई हो रही है तथा अनेक नागरिक आर्थिक एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए अपनी भूमि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से वास्तव में प्रभावित नकसा-खसराध्भूमि को छोड़कर, प्रभावित भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि के संबंध में खरीदी-बिक्री की अनुमति प्रदान करने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

  Dhamtari News: जिला पंचायत धमतरी में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह,अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया ध्वजारोहण देश

मंत्री श्री देवांगन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा एनएच सड़क की शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की शीघ्र अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। अप्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button