🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रायपुर समेत 22 जगहों पर आयकर का छापा, घेरे में राइस मिलर्स…

रायपुर । आयकर अन्वेषण विंग ने तड़के छापेमारी शुरू की है। 150 अधिकारियों की टीम ने यह दबिश दी है। टीमों ने रायपुर समेत अंचल के कुछ राइस मिलर्स को घेरा है।इनमें मोवा सड्डू रोड पर स्थित राइस मिल भी शामिल हैं। यहां एक ही परिसर में आधी दर्जन मिले हैं।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी रोड पर इनका लग्जरी कार का शो रूम भी है। आयकर टीमें सभी ठिकानों और अनुपम नगर स्थित घर में जांच कर रही है। अब तक किसी तरह के सीजर की जानकारी नहीं मिली है। देर शाम तक खुलासा होगा। सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर दबिश।ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के यहां भी दबिश।

 

रायपुर, गोंदिया, काकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर आईटी ने दी दबिश।रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गौदाम,कमीशन एजेंट्स के ऑफिस और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर भी मप्र, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के आईटी अधिकारी दबिश कार्यवाही में शामिल।

 

ज्यादातर काम नगदी में होने और बड़ी कर चोरी की मिली शिकायत के बाद दी दबिश।आई टी के अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटे।

  CG News:– फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर घुसकर एक करोड़ 30 लाख रुपए की डकैती की साजिश में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार, परिचित युवक ने ही रची थी साजिश

सभी ठिकानों पर रेड कार्यवाही जारी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button