IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

हाईवे डीजल चोरी कांड में पुलिस ने फरार तीन आरोपी दबोचे, गिरोह का टैंकर ज़ब्त हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल उड़ाते थे शातिर चोर गिरोह पढ़िए पूरी ख़बर…

Champa Police nabs three absconding members of a diesel theft gang operating on the highway. A tanker, stolen diesel, cash, and tools have been seized in the operation led by Station In-Charge Inspector J.P. Gupta.

Champa: हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल उड़ाने वाले शातिर चोर गिरोह की कहानी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं, लेकिन इस ‘रोड चोरों’ की रफ्तार को चांपा पुलिस ने ब्रेक लगा दी। महीनों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने डीजल चोर गैंग की कमर तोड़ दी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया टैंकर, 70 लीटर डीजल, ₹4150 नकद और पेंचकस बरामद किया गया है, जिससे वे टैंक तोड़कर तेल चुरा रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजेश्वर तिवारी
जांजगीर-चांपा, 18 मई 2025
हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चुराकर टैंकर में भरकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ कर चांपा पुलिस ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी का डीजल, बिक्री की रकम और वारदात में इस्तेमाल टैंकर जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नरेश कुमार भारती – निवासी बुढ़गहन, बलौदा
  2. शिशुपाल केवट – निवासी पोडिदलहा, अकलतरा
  3. पुष्पेंद्र केवट – निवासी बनाहिल, अकलतरा

पहले पकड़े गए शातिर:

शुभम कुर्रे (32)

अनुज रात्रे (30)

डेविड कमांड्रा (19)

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता की रणनीति ने किया बड़ा खुलासा

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जेपी गुप्ता ने। उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई की अगुवाई में पुलिस टीम ने गिरोह के सभी सदस्यों को एक–एक कर गिरफ़्तार कर पूरे जिले में एक मिसाल पेश की है।
पहले ही चरण में उनकी निगरानी में तीन आरोपियों को पकड़ा गया था और अब फरार तीन अन्य आरोपी भी उनके मार्गदर्शन में पकड़े गए।

  Janjgir Teacher News:– बीएलओ प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने और आदेशों का उल्लंघन करने पर शिक्षक निलंबित

घटना का खुलासा ऐसे हुआ – CCTV में स्कॉर्पियो आई नजर

23 अप्रैल को हथनेवरा चौक स्थित टाटा मोटर्स शोरूम से 450 लीटर डीजल चोरी की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध दर्ज किया गया। CCTV फुटेज में एक सफेद स्कॉर्पियो नजर आने के बाद थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने त्वरित जांच टीम गठित की। शक की सुई बलौदा क्षेत्र की ओर घूमी और पहली ही कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।

एसपी के निर्देश, थाना प्रभारी की सूझबूझ

नवपदस्थ एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने का निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने एक बार फिर अपनी टीम को सक्रिय किया। उन्होंने पूरे नेटवर्क को फिर से खंगाला और अलग–अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीनों फरार आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पूरी टीम की यह रही अहम भूमिका

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के साथ–साथ एएसआई मुकेश पांडे, एएसआई अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक माखन साहू, शंकर राजपूत, और साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button