🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralIAS/IPSKORBAअच्छी ख़बर

“मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ…” आम के पेड़ के नीचे लगी चौपाल, दूरस्थ नकिया में ग्रामीणों से सीधा संवाद

लेमरू, नकिया और श्यांग के दौरे पर कलेक्टर; स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने, विद्युतीकरण और चिर्रा–श्यांग सड़क जून तक पूर्ण करने के निर्देश

कोरबा। जिले के अंतिम छोर पर बसे दूरस्थ ग्राम नकिया में शनिवार को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच अनोखा संवाद देखने को मिला। कलेक्टर कुणाल दुदावत जब गांव पहुंचे तो आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे बातचीत की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – “मैं कलेक्टर हूँ, आप मुझे पहचानते हैं न… मैं आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ। बताइए, आपके गाँव में क्या चाहिए?”

Advertisement Carousel

कलेक्टर के इस सहज अंदाज के बाद ग्रामीण भी खुलकर अपनी समस्याएँ रखने लगे और देखते ही देखते गांव में चौपाल जैसा माहौल बन गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीवीटीजी ग्रामीणों के बीच चौपाल, सुनी समस्याएँ

दौरे के दौरान कलेक्टर ने कोरबा विकासखंड के सुदूरवर्ती गाँव लेमरू, नकिया और श्यांग का निरीक्षण किया। ग्राम नकिया में पीवीटीजी परिवारों और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बाजार शेड निर्माण, आश्रित ग्राम कोतरा डाँड़ तक सड़क, खराखेत पारा में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, नकिया में विद्युतीकरण और प्रधानमंत्री आवास जैसी कई मांगें सामने रखीं। कलेक्टर ने इन मांगों की जांच कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।

महतारी वंदन योजना की शिकायत पर बैंक को निर्देश

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि खाते में नहीं मिल रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित बैंक को सोमवार को गांव में शिविर लगाकर खातों की जांच करने और समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खेती के लिए पानी और प्रशिक्षण की व्यवस्था

ग्रामीणों को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बोर के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण देने के निर्देश कृषि विभाग को दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास को लेकर दिया भरोसा

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित ग्रामीणों को बताया गया कि सभी का सर्वे किया जा चुका है। यदि कोई परिवार सर्वे से छूट गया है तो वह आवेदन दे सकता है। नया लक्ष्य प्राप्त होते ही आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  "राखड़ माफिया" का कब्जा – पूर्व पंच बना जमींदार, प्रशासन बना तमाशबीन!

कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि फरवरी माह में कुछ स्थानों पर चावल वितरण नहीं हो पाया था, इसलिए मार्च में राशन दुकानों से फरवरी और मार्च दोनों माह का चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

नकिया में विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश

नकिया में विद्युतीकरण के लिए विद्युत विभाग को परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए सरपंच रमिला मंझवार से भी चर्चा की गई।

बाजार शेड और सीसी सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला पंचायत के सीईओ को ग्राम नकिया की अलग रिपोर्ट तैयार कर समस्याओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों का सम्मान

ग्राम नकिया में प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण करने वाले पहाड़ी कोरवा हितग्राही वीरूराम और शाम कुंवर को कलेक्टर ने सम्मानित किया।

लेमरू स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू का भी निरीक्षण किया गया। अस्पताल में रक्त जांच के लिए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, ड्रेसिंग सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था और आपात स्थिति में उपचार की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जून तक पूरा होगा चिर्रा–श्यांग सड़क निर्माण

कलेक्टर ने चिर्रा–श्यांग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि जून माह तक सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button