CG Accident News: – सड़क,हादसा में युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत दो गंभीर रूप से घायल

CG Accident News:। निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। कार खाई में गिरकर तीन बार पलटी, जिससे युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और ढालू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ।

CG Accident News: –  कोरबा।एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ जोंधरा निवासी आटोमोबाइल एजेंसी के संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक अन्य युवक मौजूद थे। चारों करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे।

कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण कार निर्माणाधीन खाईनुमा लेन में उतर गई। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा और तीन बार पलट गया। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उनके दोस्तों ने अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शव को केजीएन अस्पताल में रखा गया।

हादसे के कारण और सुरक्षा की कमी:

पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच उरगा थाना द्वारा की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.