🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा🏛️ राजनीती न्यूज़

विकसित भारत के संकल्प को साकार करता ऐतिहासिक बजट- मंत्री लखनलाल देवांगन

कोरबा 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत ‘केंद्रीय बजट 2024’ को लेकर कोरबा भाजपा जिला कार्यालय में खासा उत्साह देखा गया। जिला कार्यालय में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बजट को सुना और इसे ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम बताया। बजट की घोषणाओं के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।

Advertisement Carousel

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का रोडमैप है। उन्होंने कहा, ‘यह बजट गरीब कल्याण, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। यह आम जनता की आकांक्षाओं को पंख देगा और अर्थव्यवस्था की बुनियाद को और मजबूत करेगा। ‘जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वस्पर्शी बताया। कार्यक्रम में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बजट की बारीकियों पर चर्चा की। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वालों में महामंत्री अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, श्रीमती मंजू सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button