🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

प्राचीन रानी गुफा और हनुमान मंदिर के संरक्षण की मांग को लेकर हिंदू धर्म रक्षक संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

कोरबा,18 मार्च । जिले के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक सर्वमंगला मंदिर स्थित प्राचीन रानी गुफा के संरक्षण और हनुमान मंदिर के जिर्णोद्धार की मांग को लेकर हिंदू धर्म रक्षक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन का कहना है कि रानी गुफा के पास काफी गंदगी हो गई है और रेलवे के काम के कारण हनुमान मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Advertisement Carousel

मंगलवार को संगठन ने घंटाघर चौक से रैली निकाली और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय के बाद बैठक में संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी की। संगठन का कहना है कि प्रशासन का प्रयास नाकाफी है और जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि रानी गुफा और हनुमान मंदिर के संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि ये ऐतिहासिक धरोहरें कोरबा जिले की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button