कोरबाछत्तीसगढ़समस्यासुरक्षा

स्कूटी में छिपा मिला बेहद जहरीला कॉमन करैत

कोरबा, 14 अक्टूबर। घर के बाहर खड़ी एक्टिवा के वाइजर में जहरीला कामन करैत सांप छिपा मिला। समय रहते परिवार की नजर सांप पर पड़ गई, जिससे संभावित हादसा टल गया। सूचना पर वन विभा। ग और रेस्क्यू कोरबा रेस्क्यू सोसायटी (आरसीआरएस) की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से सांप को बाहर निकालकर सुरक्षित डिब्बे में बंद किया।

घटना पोड़ीबहार निवासी अंजलि यादव के घर के बाहर की है। परिवार ने एक्टिवा में सांप को छिपा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और आरसीआरएस को सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम के अनुसार, सांप कॉमन करैत था, जो बेहद विषैले सांपों में शामिल है।
सूचना मिलते ही आरसीआरएस अध्यक्ष अविनाश यादव अपने सहयोगी मानस के साथ मौके पर पहुंचे। सांप एक्टिवा के वाइजर के संकरे हिस्से में छिपा हुआ था। ऐसी जगह से उसे निकालने में विशेष सावधानी बरतनी जरूरी थी। छेड़छाड़ करने या खुद पकड़ने की कोशिश में सांप के काटने का खतरा हो सकता था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को बाहर निकाला और डिब्बे में बंद कर दिया। समय पर सूचना मिलने और प्रशिक्षित टीम के पहुंचने से संभावित दुर्घटना टल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बनकर सजे नन्हे-मुन्ने

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button