✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

कोरबा, 18 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया।

कलेक्टोरेट भवन में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्टोरेट भवन एवं परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक कलेक्टर विशाल जायसवाल एवं ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी प्रकार जिला पंचायत भवन, नगर पालिक निगम कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिले के जनपद मुख्यालयों में जनपद पंचायत कार्यालयों तथा अन्य विकासखंड स्तरीय शासकीय कार्यालयों छात्रावासों   में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति सहभागिता प्रदर्शित की गई। जिले में स्व-सहायता समूहों, स्काउट गाइड सहित अन्य संस्थाओं तथा बांगो डैम में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किया गया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button