कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या का संदेह

कोरबा 02 सितंबर। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में बुधवार सुबह खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सडक से करीब तीन-चार खेत अंदर शव पड़ा देखा, जिसके बाद ग्राम कोटवार के माध्यम से घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हत्या किस तरह की गई और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर अनुसंधान के लिए थाना प्रभारी नवीन पटेल और सहयोगी पहुंचे हुए हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button